हॉकी के जादूगर स्व0 मेजर ध्यानचंद की 118 वीं जयंती पर हर वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी उपलक्ष्य मे नवयुग कन्या महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या मंजुला उपाध्याय द्वारा स्वर्गीय ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मे शारीरिक विभाग की छात्रा कोमल द्वारा गणेश वंदना की गई। खेल दिग्गजों पर आदर्शपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति हुई। छात्रा साक्षी ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ सीमा पांडेय ने महाविद्यालय की खेल वार्षिक रिपोर्ट बताई साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 29 छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली छात्राओं में अनुभवी सिंह, सोनम देवी, आरती लोधी, शालू देवी, दीप्ति पटेल,तनु भारती, परी मिश्रा रही। जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर, राज्य स्तर पर और सीनियर लेवल पर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नशरा रेनी, द्वितीय पुरस्कार मुस्कान कश्यप, तृतीय पुरस्कार मनीषा कुमारी को दिया गया। शारीरिक शिक्षा विषय में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।
प्राचार्य मंजुला उपाध्याय जी ने खेल को प्रोत्साहन देते हुए इसके महत्व को बताया और पुरस्कृत छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
एक टिप्पणी भेजें