हर खेत में मेंड़ और हर मेंड़ पर पेड़ पर विशेष ज़ोर
इस अवसर पर लखनऊ से आए प्रदेश सरकार के कृषि प्रसार के अपर निदेशक और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा राजेन्द्र कुमार सिंह ने अपने भाषण में बागवानी और फल वृक्षों के महत्व की चर्चा की और किसानों को हर खेत में मेंड़ और हर मेंड़ पर पेड़ पर विशेष ज़ोर दिया | सोनभद्र की समस्यों की चर्चा कराते हुए पानी के संरक्षण और ड्रिप और स्प्रिंकलर अपनाने के लिए प्रेरित किया और सरकार द्वारा दी जाने वाली छूट छूट के बारे में बताया | उन्होंने किसानों को किसान उत्पादक संघ बनाकर और कंपनी अधिनियम या कोआपरेटिव अधिनियम के अंतर्गत पंजीकरण कराकर एफ पी ओ शक्ति पोर्टल से जुड़कर सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए प्रेरित किया | उन्होंने फार्म मशीनरी बैंक के बारे में जानकारी दी |
किसानों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एवं म्योरपुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख श्री मान सिंह ने अपने सम्बोधन में सर्वप्रथम केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान और जिले की किसानों को वैज्ञानिकों और जनपद के विभिन्न कृषि विभाग से जुड़कर सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया | उन्होंने अपने उदबोधन में बनवासी सेवा आश्रम के कार्यों की सराहना कराते हुए किसानों को अपने बच्चों को शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया | इस अवसर में जिला कृषि अधिकारी डा एच के मिश्र, जिला मृदा संरक्षण अधिकारी श्री बी बी वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक, डा पी. के. सिंह एवं जिला उद्यान निरीक्षक श्री रवीन्द्र कुमार सिंह ने जिले के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी | बनवासी सेवा आश्रम की निदेशक सुश्री शुभा प्रेम ने सभी संस्थानों का आभार व्यक्त किया और किसानों को अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया |
कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ प्रभात कुमार शुक्ल एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधान वाइगानिक एवं संस्थान के जन जातीय परियोजना के नोडल अधिकारी डा सुशील शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में सोनभद्र के लगभग 200 से अधिक किसानों ने भाग लिया।
एक टिप्पणी भेजें