विडियो में देखिये मिस यूनिवर्स २०२३ शेन्निस पलासियोस का देश निकारागुआ

निकारागुआ की  शेन्निस पलासियोस,  मिस यूनिवर्स 2023 प्रतियोगिता की विनर बन गयीं हैं.    72वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में,  दुनियाभर की हसीनाओं की पीछे छोड़कर,  उन्होंने ये ताज अपने नाम कर लिया है. भारत की ओर से इस प्रतियोगिता में 23 वर्षीय  श्वेता शारदा ने भाग लिया था।

जब से,  निकारागुआ की  शेन्निस पलासियोस,   मिस यूनिवर्स 2023 प्रतियोगिता की विनर बनीं हैं,  गूगल पर लोग,  निकारागुआ देश के बारे में काफी सर्च कर रहे हैं.  निकारागुआ,  मध्य अमेरिका में स्थित,  एक बेहद खूबसूरत देश है। ये उत्तर में,  हॉण्डुरास,  और दक्षिण में,  कोस्टा रिका से घिरा हुआ है। देश के पश्चिम में,  प्रशांत महासागर,  और पूर्व में कैरेबियन सागर स्थित है। निकारागुआ का क्षेत्रफल,  130373 वर्ग किलोमीटर है,  और इसकी आबादी लगभग,  6.5 मिलियन है।

निकारागुआ की आधिकारिक भाषा स्पेनिश है। इसके अलावा,  देश में कुछ लोग इंग्लिश,  फ्रेंच और जर्मन भी बोलते हैं। निकारागुआ एक विकासशील देश है। देश की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि,  पर्यटन और विनिर्माण पर आधारित है। निकारागुआ में गरीबी और असमानता,  एक बड़ी समस्या है। देश की लगभग,  50% आबादी,  गरीबी रेखा से नीचे रहती है।

निकारागुआ एक खूबसूरत देश है जिसमें प्राकृतिक सुंदरता की भरमार है। देश में कई झीलें,  नदियां,  पर्वत और जंगल हैं। निकारागुआ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। शेन्निस पलासियोस के मिस यूनिवर्स बन जाने से निकारागुआ इस वक़्त गूगल पर ट्रेंड कर रहा है.  

इस देश के बारे में अधिक जानकारी, आइये विडियो में देखते हैं : 



Post a Comment

और नया पुराने