पाँच सितंबर को हुए उपचुनाव मे देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर आज वोटों की गिनती चालू है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। ये उपचुनाव विपक्षी गुट के लिए एक एसिड टेस्ट के रूप में है। ये चुनाव परिणाम ही इस साल विधानसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबले मे विपक्ष के लिए मददगार साबित होगे।
उपचुनाव की सीटों में धनपुर, बागेश्वर और धूपगुड़ी पर भाजपा का कब्जा था। वही उ○प्र○ की सीट समाजवादी पार्टी और झारखंड की सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास थीं। त्रिपुरा बॉक्सनगर सीट सीपीएम तथा केरल की पुथुपल्ली कांग्रेस के पास थीं।
घोसी सीट मौजूदा विधायक और भाजपा के ओबीसी नेता दारा सिंह चौहान के वापस बीजेपी में शामिल होने से खाली हुई थी। अखिलेश यादव की सपा पार्टी घोसी पर अपना कब्ज़ा बरकरार रखने की पूरी कोशिश मे है। उत्तराखंड मे बागेश्वर के चार बार के विधायक व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की मृत्यु के बाद उपचुनाव हुए थे। केरल मे भी पुथुपल्ली सीट कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री और ओमन चांडी के निधन के बाद खाली हुई थी।
त्रिपुरा में सीपीएम काउंटिंग का बहिष्कार करेगी। बहिष्कार की वजह दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के दौरान हुई बड़े पैमाने पर गड़बड़ी को बताया है। पश्चिम बंगाल मे धुपगुड़ी की सत्तारूढ़ तृणमूल को टक्कर देने के लिए सीपीएम और कांग्रेस ने आपस मे हाथ मिला लिया है। यहा चुनाव मैदान मे तीनों पार्टियाँ इंडिया गुट की ही हैं।
एक टिप्पणी भेजें